Wednesday 23 January 2019

NOTEPAD(नोटपैड)



नोटपैड की मेन्यू बार में टैक्स एडिट करने के लिए कई विकल्प दिए गए है इन्हें आम भाषा में मेन्यूs कहा जाता है प्रत्येक मेन्यू का अलग-अलग उपयोग होता है इस लेसन में हम नोटपैड की फाइल मेन्यू के बारे में बताएंगे तो आइए जानते है कि नोटपैड की फाइल मेन्यू में कौन-कौन से विकल्प होते है और इनका उपयोग क्या है?

नोटपैड की फाइल मेन्यू पर जाने के लिए आप कीबोर्ड से ALT + F Key दबाएं इसके अलावा आप माउस के द्वारा भी जा सकते है नोटपैड की फाइल मेन्यू पर क्लिक करने पर आपके सामने फाइल मेन्यू खुल जाती है इसमे कई विकल्प होते है आइए जानते है कि फाइल मेन्यू के प्रत्येक विकल्प का क्या उपयोग है?





NOTEPAD IMAGE






नोटपैड की फाइल मेन्यू में निम्न विकल्प होते है
 न्यू:- न्यू कमांड का उपयोग नोटपैड में नया डॉक्युमेंट बनाने के लिए किया जाता है इस कमांड को आप कीबोर्ड सॉर्टकट CTRL + N द्वारा भी सक्रिय कर सकते है न्यू कमांड से आपके सामने एक खाली नोटपैड Window खुल जाती है

 ऑपन:- ऑपन कमांड का उपयोग नोटपैड में पहले से सेव डॉक्युमेंट को ऑपन करने के लिए किया जाता है जब आप इस पर क्लिक करते है तो इससे आपके सामने नोटपैड ऑपन Dialog Box खुल जाता है इस कमांड का कीबोर्ड सॉर्टकट CTRL + O है

 सेव:-सेव कमांड का उपयोग नोटपैड में बनाये गए डॉक्युमेंट को सेव करने के लिए किया जाता हैइस कमांड का कीबोर्ड सॉर्टकट CTRL + S होता है नोटपैड में डॉक्युमेंट को सेव करने के बारे में हमने एक अलग Tutorial में विस्तार से बताया है आप इस Tutorial को पढकर नोटपैड में डॉक्युमेंट को सेव करने के बारे में और अधिक जान सकते है

सेव एज्:-सेव एज् कमांड का उपयोग नोटपैड में पहले से सेव डॉक्युमेंट को किसी अन्य नाम से सेव करने के लिए किया जाता है सेव एज् के द्वारा सेवd फाइलs का फाइल Name, फाइल टाइप और Encoding आदि में परिवर्तन किया जा सकता है


पेज सेटअप:- पेज सेटअप कमांड का उपयोग नोटपैड में पेज के आकार को बदलने के लिए किया जाता है इस कमांड के द्वारा पेज का Size, Orientation, Margin आदि को Set किया जा सकता है

Print:- Print कमांड का उपयोग नोटपैड में बनाये गए डॉक्युमेंट का Print लेने के लिए किया जाता है इस कमांड को आप कीबोर्ड सॉर्टकट CTRL + P द्वारा भी सक्रिय कर सकते है Print कमांड से आपके सामने नोटपैड Print Dialog Box खुल जाता है

 Exit:- Exit कमांड का उपयोग नोटपैड का उपयोग नोटपैड को बंद करने के लिए किया जाता है इस कमांड से आप नोटपैड से बाहर जाते है

Edit:- नोटपैड की Edit मेन्यू पर जाने के लिए आप कीबोर्ड से ALT + E Key दबाएं इसके अलावा आप माउस के द्वारा भी जा सकते है नोटपैड की  Edit  मेन्यू पर क्लिक करने पर आपके सामने Edit मेन्यू खुल जाती है इसमे कई विकल्प होते है

Undo:-Undo कमांड का उपयोग नोटपैड में रिवर्स एक्सन को लाने के लिए किया जाता है। इस कमांड को आप कीबोर्ड सॉर्टकट CTRL + Z की सहायता से भी कर सकते है।

Cut:- Cut कमांड का प्रयोग टेक्सट को अस्थाई रूप से हटाने के लिए किया जाता है। इस कमांड को आप कीबोर्ड सॉर्टकट CTRL +  X की सहायता से भी कर सकते है।

Copy- Copy कमांड का प्रयोग टेक्सट का डुप्लीकेट तैयार करने के लिए किया जाता है उदाहरण के लिए यदि एक ही जैसी हमें दूसरी फाइल की आवश्कता होती है तो हम Copy  कमांड की सहायता से कर सकते है। इस कमांड को आप कीबोर्ड सॉर्टकट CTRL +  C की सहायता से भी कर सकते है।
पेस्ट
पेस्ट कमांड का प्रयोग copy or cut किये गये टेक्सट को स्थान देने के लिये किया जाता है। इस कमांड को आप कीबोर्ड सॉर्टकट CTRL +  v की सहायता से भी कर सकते है।
Delete:-Delete कंमांड का प्रयोग किसी भी फाइल को स्थाई रूप से हटाने के लिए किया जाता है। यदि हमें किसी फाइल की आवश्यकता नहीं होती है तो हम delete कमांड की सहायता से पूर्ण रूप से उस फाइल को हटा सकते है।

find:-find कंमांड का प्रयोग किसी भी टेक्सट को सर्च करने के लिए किया जाता है। यदि किसी फाइल से हम कोई नाम सर्च करना है तो हम उसे कमांड की सहायता से आसानी से सर्च कर  सकते है इस कमांड को आप कीबोर्ड सॉर्टकट CTRL +  F की सहायता से भी कर सकते है।

Replace:-Replace कंमांड का प्रयोग किसी भी टेक्सट को सर्च करके उस टेक्सट का नाम बदलने के लिए करते है। यदि किसी फाइल से हम कोई नाम बदलना चाहते है तो हम उसे replace कमांड की सहायता से आसानी से बदल सकते है इस कमांड को आप कीबोर्ड सॉर्टकट CTRL +  F की सहायता से भी कर सकते है।

नोटपैड को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Go to:-Go to कमांड का उपयोग सीधे आपके टेक्स्ट पर जाने के लिए किया जाता है। आप इसका प्रयोग कीबोर्ड  शॉर्टकट CTRL + G  से भी कर सकते हैं।

Select all Select all  कमांड का उपयोग एक ही समय में सारे टेक्स्ट को चुनने के लिए किया जाता है। आप शॉर्टकट CTRL + A का उपयोग करके भी इस कमांड का उपयोग कर सकते हैं।

Date/time:-Date and time कमांड का उपयोग आपके Document में दिनांक और समय दिखाने के लिए किया जाता है। आप इस कमांड का उपयोग F5 के साथ कर सकते हैं।

फोर्मेटः- नोटपैड की format मेन्यू पर जाने के लिए आप कीबोर्ड से ALT + O Key दबाएं इसके अलावा आप माउस के द्वारा भी जा सकते है नोटपैड की format  मेन्यू पर क्लिक करने पर आपके सामने format मेन्यू खुल जाती है इसमे कई विकल्प होते हैजैसे word wrap, font आदि। 

Word wrap:- वर्ड रैप कमांड का उपयोग अगली लाइन में ले जाने के लिए किया जाता है,
                       Wrap wrap से Enter की आवश्कयता नहीं होती।

नोटपैड को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Font:- यदि हम  अपने Document का फ़ॉन्ट, फ़ॉन्ट आकार, फ़ॉन्ट शैली बदलना चाहते हैं। 
तो हम फोन्ट कमांड की सहायता से बदल सकते है। इसका प्रयोग हम की बोर्ड CTRL + T की
 सहायता से कर सकते है।

View tab:- view tab का प्रयोग हम स्टेबार को चैक करने के लिए करते है।


Help:- किसी भी सॉफ्टवेयर की पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए हम हेल्प कमांड की सहायता से कर सकते है। 

No comments:

Post a Comment