Friday 18 January 2019

TYPES OF COMPUTER (कम्प्यूटर के प्रकार )

       
                               कम्प्यूटर के प्रकारः-

Classification of computer



  1. मेनफ्रेम कम्प्यूटर
  2. माइक्रो कम्प्यूटर
  3. मिनी कम्प्यूटर
  4. सुपर कम्प्यूटर
  5. डेस्कटॉप कम्प्यूटर
  6. लैपटॉप
  7. नॉटबुक
  8. टैबलेट

1) मेनफ्रेम कम्प्यूटर-मेनफ्रेमकम्प्यूटरमिनी कम्प्यूटर से कुछ अधिक गति  क्षमता वाले कम्प्यूटर मेन फ्रेम कम्प्यूटर कहलाते हैं|ये कम्प्यूटर आकार में बहुत बड़े होते है इनमे अत्यधिक मात्रा के डेटा पर तीव्रता से प्रोसेस करने कि क्षमता होती है इसीलिए इनका उपयोग बड़ी कंपनियोंबैंकोरेलवे आरक्षणसरकारी विभाग द्वारा किया जाता हैं|


MAINFRAME COMPUTER

2)   माइक्रो कम्प्यूटर:- इस कम्प्यूटर में माइक्रो प्रोसेस का प्रयोग किया जाता है माइक्रो कम्प्यूटर आकार में इतना छोटा होता है कि इसको एक स्टडी टेबलेट में रखा जाता सकता हैं| यह कम्प्यूटर सामान्यतः सभी प्रकार के कार्य कर सकता है | इस कम्प्यूटर पर सामान्यतः एक ही व्यक्ति कार्य कर सकता हैं।


 MICRO COMPUTER


3)   मिनी कम्प्यूटरः- माइक्रो कम्प्यूटर से कुछ अधिक गति मेमोरी वाले कम्प्यूटर मिनी कम्प्यूटर कहलाते है इनमे एक से अधिक सीपीयू हो सकते है ये माइक्रो कम्प्यूटर से महँगे होते हैं| मिनी कम्प्यूटर का उपयोग यातायात में यात्रियों के लिये आरक्षण-प्रणाली का संचालन और बैंको के बैंकिंग कार्यों के लिये किया जाता है।

MINI COMPUTER 


4)  सुपर कम्प्यूटरः- ये सबसे अधिक गति वाले कम्प्यूटर अधिक क्षमता वाले कम्प्यूटर हैं| इनमे एक से अधिक सीपीयू लगाये जा सकते है तथा एक से अधिक व्यक्ति एक साथ काम कर सकते हैं| ये कम्प्यूटर सबसे महँगे होते है


SUPER COMPUTER


5)  डेस्कटॉप कम्प्यूटरः- डेस्कटॉप कम्प्यूटर एक ऐसा कम्प्यूटर है जिसे डेस्क पर सेट किया जाता है इसमें एक सीपीयू., मोनिटर ,कि-बोर्ड ,तथा माउस (Mouse) होते हैं| इन्हें हम अलग- अलग देख सकते हैं| डेस्कटॉप कम्प्यूटर की कीमत कम होती है परन्तु इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना मुश्किल होता हैं।


DESKTOP COMPUTER


6)  लैपटॉपः- लैपटॉप कंप्यूटर को नोटबुक भी कहते हैं। इसका वजन लगभग 1 किलोग्राम से लेकर 3 किलोग्राम तक हो सकता है। नोटबुक दिखने में जितने छोटे होते हैं। कीमत में उतने ही यह महंगे भी होते हैं। उनके छोटे कॉन्पोनेंट पावर की खपत कम करते हैं। यानी यह कम पावर पर काम कर सकते हैं। लेकिन इसके कम्पोनेंट बहुत ही महंगे होते हैं और डेस्कटॉप के मुकाबले बहुत ही कम आवाज करते हैं।


LAPTOP


7)    नॉटबुकः- बुक एक छोटा, पोर्टेबल, कम्प्यूटर है जो बिना तार के संचार करने एवं  अन्तराल  से जुड़ने की सरल सुविधा से युक्त होता है।


NOTEBOOK


8)   टैबलेटः- टैबलेट  एक प्रकार का मोबाइल कंप्यूटर होता है । लेकिन ये मोबाइल के साइज में काफी बड़ा होता है आप इसे  बिना एक फिजिकल कि- बोर्ड के  इसकी स्क्रीन को टच करके इसे primarily operate  कर सकते है

TABLET



No comments:

Post a Comment